सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें
किसी ने बिल्कुल सही कहा है--
- जीवन में धैर्य कैसे रखें
- कठिन परिस्थितियों का सामना कैसे करें
- और सफलता के साथ‑साथ खुश रहना कैसे सीखें
बाज़ की 5 खूबियाँ, जिनसे हमें सीख लेनी चाहिए
![]() |
| सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें |
पहली सीख- बाज का अकेले उड़ना
बाज़ हमेशा ऊँचाई पर और अक्सर अकेले उड़ना पसंद करता है। वह न तो छोटी सोच वाले पक्षियों के साथ उड़ता है और न ही भीड़ का हिस्सा बनता है। या तो वह अपने जैसे बाज़ के साथ उड़ता है, या फिर अकेला।
इससे हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में सफलता पाने के लिए कभी‑कभी अकेले चलना सीखना पड़ता है। छोटी सोच, नकारात्मकता और निरर्थक बातों से दूर रहना ही हमें आत्म‑विकास का अवसर देता है। अकेलापन हमें खुद को पहचानने और मजबूत बनने का समय देता है।
READ MORE-- 6 आदतें जो व्यक्ति को सफल बनाये/सुबह की 6 आदतें जो सफल बनाये
दूसरी सीख - बाज़ का दृष्टि कोण (देखने की शक्ति )
![]() |
| सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें |
दोस्तों बाज़ के देखने की शक्ति बड़ी ही तेज़ ,साफ़ और मजबूत होती है। वो अपने शिकार को 5 किमी दूर से ही देख लेता है। और जब एक बार उसे अपना लक्ष्य दिख जाता है तो फिर उसके बाद रास्ते में कितनी ही मुश्किलें क्यों न आये वो अपने लक्ष्य को हासिल करके ही छोड़ता है।
बाज़ की इस खूबी से भी हमे ये सिख मिलती है की अपना VIJION यानी दृष्टिकोण हमेशा साफ़ रखना चाहिए। फिर चाहे रास्ते में कितनी मुश्किलें क्यों न आ जाये। कभी भी पीछे मुडकर नहीं देखना चाहिए।
यदि आपका विज़न साफ़ है, तो मुश्किलें आपको रोक नहीं सकतीं। बाज़ की तरह लक्ष्य पर केंद्रित रहना ही सफलता की कुंजी है।
तीसरी सीख - बाज़ का मरे हुए शिकार को न खाना
![]() |
| सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें |
दोस्तों! बाज़ कभी भी मरे हुए जानवरों को नहीं खाता। वह हमेशा जीवित शिकार ही करता है।
बाज की इस आदत से हमें जीवन की एक बहुत गहरी सीख मिलती है कि -- भूतकाल में कभी मत जियो। हमारा अतीत बीत चुका है। पुरानी गलतियाँ, दुख और असफलताएँ अब केवल यादें हैं। यदि हम उन्हीं में उलझे रहेंगे, तो वर्तमान को जी ही नहीं पाएँगे।
बाज़ की तरह हमें भी पुराने, सड़े हुए विचारों को छोड़कर नई और ताज़ा सोच अपनानी चाहिए। अतीत को वहीं छोड़ दें जहाँ उसकी जगह है—बीते हुए कल में।
उसे वर्तमान में आने न दे क्योकि एकबार अगर आपका PAST(अतीत) आपकी जिंदगी में आ गया तो तुम्हारा पास्ट तुम्हे कभी भी अपने PRESENT(वर्तमान) में नहीं रहने देगा।
चौथी सीख - बाज़ का आंधी तूफान से न डरना
DON'T BE AFRAID OF EAGLE STORM
![]() |
| सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें |
दोस्तों जब आंधी तूफ़ान आता है तो बाज़ कभी डरता नहीं है बल्कि और ज्यादा EXCITED हो जाता है।
जहां बारिश आने पर बाकी सारे पक्षी छुपकर बैठ जाते है वही उस समय बाज़ को बड़ा मज़ा आता है और वो उन हवाओं के सहारे और ऊपर तेज़ी से उड़ता है। इतना तेज़ उड़ता है की उड़ते -उड़ते वो बादलो के भी ऊपर उड़ जाता है।
बाज़ की इस खूबी से भी एक बहुत अच्छी सीख मिलती है की मुसीबतों में भी खुश रहना सीखो। हर बड़ी चुनौती अपने साथ एक बहुत बड़ा अवसर लेकर आती है।
तो दोस्तों उस बाज़ की तरह आप भी अपने अवसरों को पहचानों। जिस दिन आपने अपने अवसरों को पहचान लिया ,उस दिन सारी मुश्किलें आपके कदमों के नीचे होंगी और आप मुश्किलों के ऊपर।
पॉंचवी सीख बाज़ का मुलायम घांस के तिनकों का घोंसला न बनाना
![]() |
| सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें |
दोस्तों !बाज़ कभी भी अपना घोंसला मुलायम घास के तिनकों से नहीं बनाता। यदि कभी घोंसला बनाते समय गलती से एक तिनका भी हरा भरा लग जाए तो वो उसे भी निकाल फेंकता है। ताकि बाज़ का जो बच्चा होता है ,वो उसमे आराम न महसूस करें।
बाज़ का मानना है की अगर बच्चा घोंसले में आराम महसूस करने लगा तो वो वहीँ रहना पसंद करेगा पर बाज़ कभी ऐसा होने नहीं देता। बाज़ एक पंछी है और वो इस बात को बहुत अच्छे से समझता है की -THERE IS NO GROWTH OF COMFORTZONE .
लेकिन हम तो इंसान है। इंसान होने के बावजूद भी हममे से कई लोग इस बात को समझते ही नहीं। आप जितना ज्यादा आराम महसूस करोगे आपकी जिंदगी उतनी ही ज्यादा मुश्किलों से बीतेगी।
SO FRIENDS ! अभी भी समय है। कहते है न जब जागों तभी सवेरा। इसलिए आज से अपनी जिन्दगी एक बाज़ की जिंदगी की तरह अनुशासित, साहसी और लक्ष्य‑केंद्रित बना लें। ताकि जीवन में आने वाली हर परेशानी का सामना हम डटकर कर सकें।
FAQs
जीवन में सफल कैसे बनें?
जीवन में सफल बनने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक सोच, धैर्य और निरंतर मेहनत आवश्यक है। सफलता अचानक नहीं, बल्कि रोज़ किए गए सही प्रयासों का परिणाम होती है।
सफल होने के लिए सबसे ज़रूरी आदत कौन-सी है?
सफल होने के लिए सबसे ज़रूरी आदत है Comfort Zone से बाहर निकलना और चुनौतियों का डटकर सामना करना।
क्या अकेले रहकर सफलता पाई जा सकती है?
हाँ, कई बार अकेलापन आत्म-विश्लेषण और आत्म-विकास का अवसर देता है। बाज़ की तरह अकेले उड़ना हमें मजबूत बनाता है।
असफलता से कैसे निपटें?
असफलता को सीख के रूप में स्वीकार करें, अतीत में न उलझें और नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें।
क्या प्रेरणादायक विचार वास्तव में जीवन बदल सकते हैं?
बिल्कुल। सही समय पर मिला एक प्रेरणादायक विचार सोच बदल सकता है, और सोच बदलते ही जीवन की दिशा बदल जाती है।
आशा है दोस्तों आपको हमारी आज की ये पोस्ट अच्छी लगी होगी। आपको क्या लगता है? क्या हमें जीवन में बाज़ जैसी सोच और आदतें अपनानी चाहिए? अपने विचार कमेंट में अवश्य साझा करें।
इसी के साथ विदा लेते हैं अगली रोचक, ज्ञानवर्धक जानकारी के साथ विश्वज्ञान मे फिर से मुलाकात होगी ,तब तक के लिय आप अपना ख्याल रखे, हंसते रहिए, मुस्कराते रहिए और औरों को भी खुशियाँ बांटते रहिए।
धन्यवाद!
हर हर महादेव 🙏






Absolutely right
ReplyDelete