पूर्णकुम्भ और अर्धकुम्भ का रहस्य: कहाँ लगता है, कब लगता है और 2026 में अगला कुम्भ कहाँ होगा?

VISHVA GYAAN

जहाँ करोड़ों लोग एक साथ आस्था में डुबकी लगाते हैं,
जहाँ साधु-संतों का महासंगम होता है,
जहाँ केवल शरीर नहीं, आत्मा भी पवित्र होती है—
वही है दिव्य और अद्भुत कुम्भ मेला।


जय गंगा मैया प्रिय पाठकों🙏
कैसे हैं आप, आशा करते हैं कि आप सुरक्षित और प्रसन्न होंगे।

पूर्णकुम्भ और अर्धकुम्भ का रहस्य क्या है?

कुम्भ मेला भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और धार्मिक पर्व है, जो हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में लगता है। पूर्णकुम्भ 12 वर्ष बाद इन चारों स्थानों पर आयोजित होता है, जबकि अर्धकुम्भ केवल हरिद्वार और प्रयागराज में हर 6 वर्ष बाद लगता है। यह केवल स्नान का पर्व नहीं, बल्कि धर्म, ज्ञान, संत परंपरा और समाजिक एकता का महाउत्सव है।

पूर्णकुम्भ और अर्धकुम्भ
पूर्ण कुम्भ और अर्ध कुम्भ में स्नान करते श्रद्धालुओं की भीड़ का दिव्य दृश्य 

पूर्णकुम्भ

हिन्दू समाज में प्राचीन काल से ही कुम्भ-पर्व मनाने की प्रथा चली आ रही है। हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक-इन चारों स्थानों में क्रमशः बारह बारह वर्ष पर पूर्णकुम्भ का मेला लगता है, जबकि हरिद्वार तथा प्रयागमें अर्धकुम्भ-पर्व भी मनाया जाता है; किन्तु यह अर्धकुम्भ-पर्व उज्जैन और नासिकमें नहीं होता।


अर्धकुम्भ

अर्धकुम्भ-पर्वके प्रारम्भ होने के सम्बन्ध में कुछ लोगों का विचार है कि मुगल साम्राज्य में हिन्दू-धर्म पर जब अधिक कुठाराघात होने लगा उस समय चारों दिशाओं के शंकराचार्यां ने हिन्दू-धर्म की रक्षा के लिये हरिद्वार एवं प्रयागमें साधु-महात्माओं एवं बड़े-बड़े विद्वानों को बुलाकर विचार-विमर्श किया था, तभीसे हरिद्वार और प्रयागमें अर्धकुम्भ-मेला होने लगा। 


शास्त्रों में जहाँ कही भी कुम्भ-पर्व को चर्चा होती है, वहाँ पूर्णकुम्भका ही उल्लेख मिलता है-


पूर्ण: कुम्भोऽधि काल अहितस्तं वै पश्यामो बहुधा नु सन्तः।

स इमा विश्वा भुवनानि प्रत्यङ्कालं तमाहुः परमे व्योमन् ॥

(अथर्ववेद 1 9 . 53.3 )


'हे सन्तगण! पूर्णकुम्भ बारह वर्षके बाद आता है, जिसे हम अनेक बार हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक-इन चार तीर्थ स्थानों में देखा करते हैं। कुम्भ उस कालविशेषको कहते हैं, जो महान् आकाश में ग्रह- राशि आदि के योग से होता है।'


हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक-इन चारों स्थानोंमें प्रत्येक बारहवें वर्ष में कुम्भ पड़ता है। किन्तु इन चारों स्थानों के कुम्भ-पर्व का क्रम इस प्रकार निर्धारित है, 


मेष या वृषके बृहस्पतिमें जब सूर्य, चन्द्रमा दोनों मकर राशिपर आते हैं तब प्रयाग में कुम्भ-पर्व होता है। इसके पश्चात्वर्षों का अन्तराल जो भी हो, 

कुम्भ की उत्पत्ति की अमरकथा 


जब बृहस्पति सिंहमें होते हैं और सूर्य मेष राशि पर रहता है तो उज्जैन में कुम्भ लगता है। 


जब सूर्य सिंह पर रहता है तो नासिक में कुम्भ लगता है। तत्पश्चात् लगभग छ: बार्हस्पत्य वर्षों के अन्तरालपर जब बृहस्पति कुम्भ राशिपर रहता है।और सूर्य मेष पर तब हरिद्वार में कुम्भ लगता है। 


इनके मध्यमें छः-छः वर्ष के अन्तर से केवल हरिद्वार और प्रयाग में अर्धकुम्भ होता है।


ठीक उसी प्रकार जैसे पूर्वाचार्यो द्वारा स्थापित अर्धकुम्भ-पर्वका माहात्म्य अपार है।क्योंकि अर्धकुम्भ-पर्व का उद्देश्य पूर्णकुम्भ की तरह विशेष पवित्र और लोकोपकारक है। लोकोपकारक (लोक कल्याण करने के लिये) इस पर्व से धर्म के प्रचार के साथ-साथ देश और समाजका महान् कल्याण सुनिश्चित है।


कुम्भ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवित पहचान है। यह हमें हमारी जड़ों, परंपराओं और आध्यात्मिक शक्ति से जोड़ता है। यहाँ आने वाला व्यक्ति केवल स्नान नहीं करता, बल्कि भीतर से बदलने की प्रेरणा लेकर लौटता है।


पूर्णकुम्भ और अर्धकुम्भ दोनों का अपना विशेष महत्व है। पूर्णकुम्भ जहाँ 12 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आता है, वहीं अर्धकुम्भ हर 6 वर्ष में धर्म जागरण और समाजिक एकता का संदेश देता है। दोनों ही पर्व लोककल्याण और आत्मशुद्धि के महान अवसर हैं।

जानिए-महिमा हरिद्वार कुंभ मेले की: जानिए इसका इतिहास और महत्व


कुम्भ हमें सिखाता है कि ईश्वर के सामने सभी समान हैं। यहाँ न जाति का भेद रहता है, न धन का अहंकार। करोड़ों लोग एक ही जल में स्नान कर यह अनुभव करते हैं कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।


संतों का सत्संग, ऋषियों का मार्गदर्शन और साधना का वातावरण—ये सब कुम्भ को केवल मेला नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विश्वविद्यालय बना देते हैं। यहाँ व्यक्ति जीवन के गहरे सत्य को समझने का अवसर पाता है।


वर्ष 2026 में भी कुम्भ से जुड़ी आस्था लोगों के मन में उतनी ही प्रबल रहेगी, क्योंकि कुम्भ केवल तिथि नहीं, बल्कि विश्वास का नाम है। जहाँ श्रद्धा है, वहीं कुम्भ है; जहाँ संगम है, वहीं जीवन का सच्चा अर्थ है।

जानिए - महाकुंभ और शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा: धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध


Faqs 

कुम्भ किसे कहते हैं?

कुम्भ उस कालविशेषको कहते हैं, जो महान् आकाश में ग्रह- राशि आदि के योग से होता है।'


अर्ध कुंभ और महाकुंभ में क्या अंतर है?

अर्ध कुंभ यानी आधा मेला या छोटा मेला। ये हर 6 वर्ष के बाद लगता केवल हरिद्वार और प्रयाग मे लगता है


महाकुंभ बारह वर्षके बाद आता है, जिसे हम अनेक बार हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक-इन चार तीर्थ स्थानों में देखा करते हैं। य़ह बहुत बड़ा मेला होता है। इसमे भक्तों के अलावा दूर दूर से अनेक तपस्वी ऋषि मुनि भी आते हैं। जो देखने मे बड़े ही अद्भूत होते हैं। 


अर्ध कुंभ कब लगता है?

हर 6 वर्ष के बाद।


कुंभ कितने प्रकार के हैं?

कुंभ तीन प्रकार के हैं होते हैं- कुम्भ, अर्ध कुम्भ और पूर्ण कुम्भ 


चार कुंभ कौन कौन से हैं?

हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक-इन चारों स्थानों में क्रमशः बारह बारह वर्ष पर पूर्णकुम्भ का मेला लगता है।


हरिद्वार में पूर्ण कुंभ कब लगेगा?

वर्ष 2033 में 


उज्जैन में कुंभ कब हुआ था?

2016 मे। 


2026 में कुम्भ मेला कहाँ लगेगा?

वर्ष 2026 में मुख्य रूप से उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ की तैयारियों और उससे जुड़े धार्मिक आयोजनों की चर्चाएँ प्रमुख रहेंगी, जबकि अगला बड़ा पूर्णकुम्भ अपने निश्चित ज्योतिषीय योग के अनुसार निर्धारित होता है।


2026 में अर्धकुम्भ लगेगा क्या?

नहीं, 2026 में अर्धकुम्भ का मुख्य आयोजन नहीं है। अर्धकुम्भ सामान्यतः हर 6 वर्ष बाद केवल हरिद्वार और प्रयागराज में लगता है।


पूर्णकुम्भ कितने वर्ष बाद लगता है?

पूर्णकुम्भ हर 12 वर्ष बाद हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में क्रम अनुसार आयोजित होता है।


अर्धकुम्भ केवल कहाँ लगता है?

अर्धकुम्भ केवल हरिद्वार और प्रयागराज में लगता है। उज्जैन और नासिक में अर्धकुम्भ नहीं होता।


महाकुम्भ और पूर्णकुम्भ में क्या अंतर है?

पूर्णकुम्भ 12 वर्ष बाद चार पवित्र स्थलों पर लगता है, जबकि महाकुम्भ विशेष रूप से प्रयागराज में 12 पूर्णकुम्भों के बाद, अर्थात लगभग 144 वर्ष में एक बार अत्यंत विशेष रूप से माना जाता है।


कुम्भ स्नान का सबसे बड़ा महत्व क्या है?

कुम्भ स्नान आत्मशुद्धि, पापों के क्षय, आध्यात्मिक जागरण और संतों के सान्निध्य का प्रतीक माना जाता है।


प्रिय पाठकों अगर यह लेख आपको उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें। ऐसी ही रोचक जानकारियों के साथ विश्वज्ञान में फिर से मिलेंगे। 


तब तक के लिए आप खुश रहिए, हंसते रहिए, मुस्कराते रहिए और औरों को भी खुशियाँ बांटते रहिए। 


धन्यवाद 🙏
हर हर महादेव 🙏
जय गंगा मैया 🙏

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)