श्री कृष्ण के मुख्य 54 उपदेश (अधिक प्रेम भी व्यक्ति को बुद्धिहीन कर देता है)

VISHVA GYAAN

क्या जीवन में निराशा, तनाव और असफलता आपको बार-बार परेशान कर रही है? यदि हाँ, तो श्रीकृष्ण के ये 54 अनमोल उपदेश आपके मन को शांति, जीवन को सही दिशा और कठिन समय में आगे बढ़ने की नई शक्ति देंगे।


श्रीकृष्ण के सबसे महत्वपूर्ण उपदेश क्या हैं?

संक्षिप्त उत्तर: 

श्रीकृष्ण के उपदेश हमें कर्मयोग, धैर्य, आत्मविश्वास, सत्य, संयम, प्रेम, क्षमा और ईश्वर पर अटूट विश्वास रखना सिखाते हैं। उनके उपदेश जीवन की कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और मानसिक शांति प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं।


जय श्रीकृष्ण! प्रिय पाठकों 🙏

जीवन में ऐसे अनेक अवसर आते हैं, जब मन निराश हो जाता है, सही निर्णय लेना कठिन लगता है और आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता। ऐसे समय में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश दीपक की तरह हमारा मार्ग प्रकाशित करते हैं।


इस लेख में हम श्रीकृष्ण के 54 अनमोल उपदेश पढ़ेंगे, जो हमें धैर्य, कर्म, प्रेम, विश्वास, सफलता और जीवन जीने की सही कला सिखाते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन चाहते हैं, तो इन कृष्ण वचनों को अवश्य पढ़ें और अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें।


दोस्तो आज की इस पोस्ट में हम कृष्ण जी के कुछ अनमोल उपदेश को पढ़ेंगे। ऐसे वचन जिन्हें पढ़कर विचलित हुए मन को शांति मिलती है। जीवन से लड़ने की शक्ति मिलती है और नए रास्तो की मंजिल मिलती है। तो चलिए बिना देरी किए पढ़ते हैं कृष्ण की प्रेरणा भरी बाते। 


श्री कृष्ण के मुख्य 54 उपदेश 


श्री कृष्ण के मुख्य 55 उपदेश
श्री कृष्ण के मुख्य 54 उपदेश (अधिक प्रेम भी व्यक्ति को बुद्धिहीन कर देता है)


1- एक माटी का दिया भी रात भर अंधेरे से लड़ता है, तू तो कृष्ण भक्त हैं फिर मुश्किलों से क्यों डरता है। 


2-भगवान कृष्ण कहते हैं, प्राण देना प्रेम नहीं है ब्लकि किसी के प्राण बन जाना ही प्रेम है। 


3-बस एक बार कृष्ण से कह दो हमने दे दी आपको अपने जीवन की डोर, आगे मर्जी आपकी ,चाहे ले जाओ जिस ओर। 


4-ऐसी फितरत है इंसानों की मोहब्बत न मिले तो सब्र नहीं करते, मिल जाए तो कदर नही करते। 


5-कृष्ण कहते हैं मित्रों ,समय का क्या करना हैं जल्दी से सीख लो वरना आपका क्या करना है ,ये समय को तय करने में देर नहीं लगेगी। 


6-आज जो दर्द आप सह रहें हो,कल वही तुम्हारी ताकत बनेगा। 


7-याद रखना जिस भी लक्ष्य को आप लगातार अपने दिमाग मे रखते हैं,उसे आपको मिलने से कोई रोक नहीं सकता 


8-सहने वाला जब अत्याचार सहकर भी मुस्करा रहा हो ,तो उस इंसान का बदला भगवान लेते हैं। 


9-मन का झुकना अत्यंत आवश्यक है ,मात्र सिर के झुकने से ईश्वर की प्राप्ति नही होती है। 


10-सब्र कर,कोशिश कर,संघर्ष कर और जब तक जीत न मिले हार कर मत बैठ। 


Read more- जब कोई हमसे छल करे,तो क्या करें/कृष्ण उपदेश


11-जिस वक़्त लोग आपके लिए रंग बदल रहे होते हैं, उस वक़्त श्री कृष्ण आपके लिए वक़्त बदल रहे होते हैं। 


12-समय जब पलटता है,तो सबकुछ पलट देता है ,इसलिए अच्छे समय में घमंड न रखे और बुरे समय मे धैर्य न छोड़े। 


13-बोलना तो सब जानते हैं, मगर कब क्या बोलना है, य़ह बहुत कम लोग जानते हैं। 


14-जब ठोकर खाकर भी न गिरे तो समझ लेना की, श्री कृष्ण ने हाथ थाम लिया है। 


15-एक दिन आएगा जब सब लोग तुम्हें छोड़ जाएंगे, लेकिन वो  ईश्वर हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा। 


16-छोड़ दे फालतू की चिंता वासुदेव का नाम लिये जा, वासुदेव तेरे साथ है, तू अपना काम किए जा। 


17-श्री कृष्ण कहते हैं, तू चल तो सही,मैं हर मोड़ बना दूँगा,चिंता क्यों करता है ,हर बात वक़्त आने पर समझा दूंगा। 


18-आत्मा को ना शस्त्र काट सकते हैं,ना आग उसे जला सकती है,ना पानी उसे भिगो सकता है और ना हवा उसे बुझा सकती है, तो फिर डर किस बात का। तू बेखौफ होकर जिये जा। 


19-जो केवल अपना भला चाहता है ,वो दुर्योधन है, जो अपनों का भला चाहता है, वह युधिष्ठिर है और जो सबका भला चाहता है, वह वासुदेव नंदन श्री कृष्ण है। 


20-खुशी में हो तो वादे मत करो,क्रोध मे हो तो फैसले मत लो। वक़्त कभी दिखता नहीं है, पर काफी कुछ दिखा सकता है। 


21-चीजों की कीमत मिलने से पहले होती है और इंसानो की कीमत खोने के बाद होती है। 


22-कांटों पर चलने वाला व्यक्ति,मंजिल तक जल्दी पहुंच जाता है क्योंकि कांटे पैरों की रफ्तार को बढ़ा देते है। 


23-रिश्ता चाहे कोई भी हो लेकिन पासवर्ड एक ही है विश्वास, अगर ईश्वर में आस्था है, तो उलझनों में भी रास्ता है। 


24-देवकी नंदन कहते हैं,कोई मुसीबत पड़े, तो याद करना मुझे,सलाह नही, साथ देने आऊंगा मैं। 


25-जीवन में कष्ट और विपत्ति मनुष्यों को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण है। जो साहस से उनका सामना करते हैं, वो जिंदगी मे विजयी होते हैं। 


26-शिक्षा और संस्कार जिंदगी जीने के मूलमंत्र है। शिक्षा कभी झुकने नहीं देगी और संस्कार कभी गिरने नहीं देंगे। 


27-याद रखना बुरे लोग ,यदि सिर्फ समझाने से समझ जाते, तो कृष्ण कभी महाभारत नहीं होने देते। 


28-जो कोशिश करते हैं, वो सबकुछ कर सकते हैं, पछतावे से बेहतर है एक बार और जी जान से कोशिश कर ली जाए। 


29-मधुसूदन यानी कृष्ण कहते हैं, बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है। 


30-अधिक प्रेम भी व्यक्ति को बुद्धिहीन कर देता है। 


Read more-  खुश रहने के 62 कदम /जिंदगी में खुश रहना है,तो क्या करना चाहिए/कृष्ण उपदेश


31-भविष्य का दूसरा नाम है संघर्ष करना। 


32-कुछ रिश्ते भगवान खुद खराब कर देते हैं, ताकि हमारी जिंदगी खराब न हो। 


33-मेहनत करो तो धन बने, धैर्य करो तो काम बने, मीठा बोलो तो पहचान बने, इज़्ज़त करो तो नाम बने। 


34-आज तक ऐसी कोई मंजिल नहीं बनी, जहां तक जाने का कोई रास्ता न हो। 


35-जिंदगी को सफर मानो तो मौज है, वरना समस्या तो हर रोज है। 


36-अगर मेहनत आदत बन जाए तो कामयाबी तक़दीर बन जाती है। 


37-खाली जेब, भूखा पेट और झूठा प्रेम इंसान को जीवन मे बहुत कुछ सीखा देती है। 


38-कोई आपका साथ दे या न दे, तुम निराश मत होना क्योंकि कृष्ण से बड़ा हमसफर कोई नहीं है। 


39-तनाव से केवल समस्याएं ही जन्म ले सकती है, यदि समाधान खोजना है तो मुस्कुराना ही पड़ेगा। 


40-अगर भगवान तुम्हें ज्यादा इंतजार करवा रहे हैं तो तैयार रहना, वो उससे कहीं ज्यादा देने वाले हैं,जितना तुमने माँगा था। 


41-जीवन मे तीन लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए ,पहला जिसने मुसीबत मे साथ दिया हो,दूसरा जो मुसीबत मे छोड़ने वाला हो, तीसरा जिसने मुसीबत में डाला हो। 


42-दुनिया मे सब चीज मिल जाती है, केवल अपनी गलती नहीं मिलती। 


43-इस धरती पर ऐसा कोई इंसान नही, जिसके पास समस्या नहीं, लेकिन इस धरती पर ऐसी कोई समस्या भी नहीं ,जिसका कोई समाधान नहीं। 


44-डरों मत झाँक कर देखो अपने अंदर ,तुझमे भी छिपा है एक अर्जुन,विश्वास रखना कृष्ण पर जो यहां तक लेकर आए हैं,वो आगे भी लेकर जाएंगे। 


45-हारता वो है, जो शिकायत बार-बार करता है, और जीतता वो है, जो कोशिश हज़ार बार करता है। 


46-जो लोग अपनी सोच नही बदल सकते, वो कुछ नहीं बदल सकते। 


Read more- जीवन की सच्ची कड़वी बातें हिन्दी कोट्स


47-कर्म करो तो फल मिलता है, आज नहीं तो कल मिलता है। 


48-जितना गहरा कुआं हो , पानी उतना ही मीठा मिलता है, जीवन के हर कठिन प्रश्न का ,जीवन से ही हल मिलता है। 


49-दुनियां की नजर में थोड़ा अकड़ कर चलना सीख लो, मोम जैसा दिल लेकर घूमते रहोगे तो लोग जलाते ही रहेंगे। 


50-आज जो कुछ आपका है, पहले वो किसी और का था और भविष्य में किसी और का हो जाएगा। परिवर्तन ही संसार का नियम। 


51-घमंड बता देता है कितना पैसा है,संस्कार बता देता है परिवार कैसा है, बोली बता देती है इंसान कैसा है, बातचीत बता देती है ज्ञान कैसा है, नजरे बता देती है सूरत कैसी है और स्पर्श बता देता नियत कैसी है। 


52-सही वक़्त तब आएगा ना, जब आप सोचना बंद करके कुछ करना शुरू करोगे। 


53-जो व्यक्ती खुद को कंट्रोल कर सकता है, वो जिंदगी में कुछ भी कर सकता है। 


54-जो भी करना है, वो आज ही कर लो क्योंकि कल कुछ नया करना है और ऐसे ही एक दिन तुझे इतिहास रचना है। 


कृष्ण ही सत्य है, कृष्ण ही अनंत है, कृष्ण ही अनादि है, कृष्ण ही ब्रह्म है, कृष्ण ही शक्ति है, कृष्ण ही भक्ति है तो चलो आओ श्री कृष्ण को नमन करें और प्रेम से बोले जय श्री कृष्ण। 


FAQs

1. श्रीकृष्ण के उपदेश हमें क्या सिखाते हैं?

श्रीकृष्ण के उपदेश कर्मयोग, धैर्य, आत्मविश्वास, सत्य, प्रेम, संयम और ईश्वर पर विश्वास रखते हुए जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं


2. क्या श्रीकृष्ण के उपदेश आज के समय में भी उपयोगी हैं?

हाँ। श्रीकृष्ण के उपदेश कालातीत हैं और आज भी व्यक्तिगत जीवन, परिवार, समाज तथा कार्यक्षेत्र में सही निर्णय लेने की प्रेरणा देते हैं।


3. श्रीकृष्ण का सबसे बड़ा संदेश क्या है?

भगवद्गीता के अनुसार श्रीकृष्ण का प्रमुख संदेश है—निष्काम भाव से अपना कर्तव्य करते रहो और फल की चिंता ईश्वर पर छोड़ दो।


4. कठिन समय में श्रीकृष्ण के कौन से उपदेश सबसे अधिक प्रेरणा देते हैं?

धैर्य रखना, कर्म करते रहना, स्वयं पर और ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना तथा परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करना।


5. क्या श्रीकृष्ण के उपदेशों को जीवन में अपनाने से मानसिक शांति मिलती है?

हाँ। उनके उपदेश मन को स्थिर, सकारात्मक और संतुलित रखने में सहायता करते हैं तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस देते हैं।


तो प्रिय पाठकों,

कैसे लगे आपको कृष्ण वचन। आशा करते हैं कि आपको अच्छे लगे होंगे । इसी के साथ विदा लेते हैं। अगली पोस्ट के साथ विश्वज्ञान मे फिर से मुलाकात होगी, तब तक के लिए आप खुश रहें, हंसते रहें, मुस्कराते रहें और औरों को भी खुशियाँ बांटते रहें। 


धन्यवाद , हर हर महादेव 🙏

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)